कोरोना वायरस से किसी को डरने की जरूरत नहीं----- डीएम जालौन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 14 March 2020

कोरोना वायरस से किसी को डरने की जरूरत नहीं----- डीएम जालौन

जालौन उरई -------:कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव को लेकर जिला प्रशासन भी सजग है। शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कोरोना वायरस को लेकर सभी विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कोरोना वायरस के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए।
रोग की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805145 शासन स्तर से जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बचाव के लिए खांसने व छींकते समय रुमाल या कोई कपड़ा मुंह पर रखना चाहिए। जिससे वायरस वातावरण में न फैले, बातचीत करते समय उचित दूरी बनाए रखें। लोगों से हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करें, यदि आपको खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण हो तो किसी के संपर्क में न आए, कच्चे व अधपके मांस के सेवन से बचें। डीडीओ मिथलेश सचान ने कहा कि सभी अधिकारी कोरानों को लेकर लोगों को जागरूक करें।
जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस की जानकारी के लिए 9454164577 व 9454714517 को जारी किया है जिन पर आम लोग स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ले सकते है।

No comments:

Post a Comment

Pages