दबंगों ने श्रमिकों पर पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 24 March 2020

दबंगों ने श्रमिकों पर पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले

जालौन उरई--------- मामला उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड  जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़ का है  जहां पर माधौगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम अकबरपुरा में टाटा प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार पंकज गुप्ता के जरिए बिछाई जा रही विद्युत लाइन पंच केबिलिंग का कार्य चल रहा है अकबरपुरा गांव में ही पुराने तार को उतारकर नया तार खममे पर लगाए जाने का कार्य चल रहा था तभी अचानक बाहर से आये विद्युत लाइन का काम करने आए दलित श्रमिकों से बीती रात रामनारायण उर्फ लीटर व उसके चचेरे भाई एवम श्रमिकों से कहासुनी हुई वाद विवाद इतना बढ़ गया कि प्राइवेट ठेकेदार के जरिए बुलाए गए श्रमिकों के ऊपर खाना बनाते समय पेट्रोल का छिड़काव कर दिया जिससे कपिल सन ऑफ मोती लाल दोहरे, राज कुमार सन ऑफ रघुवीर दोहरे, टिंकू सन ऑफ रघुवीर दोहरे, अमित कुमार सन ऑफ सुरेंद्र दोहरे, प्रिंस सन ऑफ पप्पू दोहरे, अंशु सन ऑफ पुन्नू दोहरे, आदि निवासी काशी खेरा, दलित श्रमिक जल कर गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधवगढ़ ले जाया गया जिसे देख प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने तुरंत रेफर कर दिया एवं पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया

No comments:

Post a Comment

Pages