दबंगों ने घर जा रहे युवक के साथ की मारपीटव रुपए भी निकाले - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 24 March 2020

दबंगों ने घर जा रहे युवक के साथ की मारपीटव रुपए भी निकाले


जााालौन उरई ----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के  सदर कोतवाली क्षेत्र की गल्ला मण्डी पुलिस चौकी क्षेत्र के बजाज एजेंसी के पीछे तीन दबंगों ने घर जा रहे दलित युवक को रोककर गालीगलौज करते हुए लाठी-ड़डों से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया बाद में जेब में रखे बीस हजार रुपये भी जबरन छीन कर ले गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला इंद्रानगर उमा पीसीओ वाली गली राठरोड के रहने वाले रवि कोरी पुत्र प्रेमनारायण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि वह बीती रात साढे आठ बजे अपने दोस्त से बीस हजार रुपये लेकर घर जा रहा था तभी रास्ते में विदेह वाटिका के सामने वाली गली में अजीत सिंह यादव, राजू यादव एवं मामा यादव पुत्रगण अज्ञात निवासीगण बजाज एजेंसी के पीछे ने लूट के इरादे से रोक लिया और जाति सूचक गालियां देते हुए असलाहों की बटों से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी का सिर फट गया और शरीर में गम्भीर चोटें आई जिससे प्रार्थी जमीन पर बेहोश गिर पड़ा। इसके बाद दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये।इस दौरान वहां से गुजर रहे मंगल सिंह पुत्र ब्रजलाल निवासी राजेंद्र नगर, प्रशांत श्रीवास्तव पुत्र उमाशंकर ने घायल अवस्था में लाकर कोतवाली पहुंचाया जहां पर पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण जिला अस्पताल में करवाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages