उरईजालौन--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन का खाद्य विभाग भी सतर्क हो गया है होली के पर्व को लेकर खाद्य विभाग के चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने शहर के क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान तेल, घी, खोए आदि के नमूने भरे।
शनिवार को टीम ने नया पाठकपुरा कोंच बस स्टैंड पर दामोदर साहू के परिसर में छापामारा 22 किग्रा वनस्पति मूल्य लगभग 2500 रुपए व खुले मसाले हल्दी पिसी 15 किलो ग्राम, 2100 रुपए, मिर्चा पिसी 13 किलो, धनिया पिसी 10 किलो आदि के नमूने लेकर सभी माल को नष्ट कराया। साथ ही परिसर से 425 लीटर सरसों का खुला तेल पकड़ा, तेल का नमूना लेकर माल को सीज कराया। वहीं टीम ने बम्बी रोड खोया भट्ठयिों पर अभियान चलाकर नमूने भरे। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र, आलोक वर्मा, राहुल शर्मा, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24

No comments:
Post a Comment