महिलाओं के पर्स चुराने वाली तीन टप्पे वाज महिलाएं गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 7 March 2020

महिलाओं के पर्स चुराने वाली तीन टप्पे वाज महिलाएं गिरफ्तार

उरई जालौन कोंच--------: कोतवाली पुलिस ने बसों और टैक्सियों में भीड़ देखकर लोगों के पर्स व सामान चुराने वाली  तीन महिलाओं को चोरी के पर्स सहित गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ किसी तरह की तहरीर नहीं आने के कारण पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। पकड़ी गई महिलाएं खुद को मध्यप्रदेश के भोपाल की बता रहीं हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतोह निवासी आशा बहू सीमादेवी पत्नी अनिल कुमार, आशा बहू पुष्पादेवी पत्नी फूलसिंह निवासी अमीटा अपने अपने गांवों से कोंच आने के लिए थ्री व्हीलर में सवार हुईं। उस थ्री व्हीलर में पहले से कई और महिलाएं एट से सवार हुई थीं जिसके चलते उसमें अच्छी खासी भीड़ हो गई थी। दोनों आशा बहुएं कोंच के मारकंडेयश्वर तिराहे पर उतर गईं जबकि उसमें सवार कुछ अन्य महिलाओं ने थ्री व्हीलर के ड्राइवर से बस अड्डे पर छोड़ने के लिए कहा तो उन महिलाओं को ड्राइवर ने बस स्टैंड पर उतार दिया।
आशा बहुओं ने अपने बैग देखे तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उनके बैगों में रखे पैसों के पर्स गायब थे। आशा बहुएं दौड़ती भागती बस स्टैंड पहुंचीं जहां उन्हें थ्री व्हीलर का ड्राइवर मिल गया। उसने बताया कि कुछ महिलाएं जालौन बाली बस में सवार हो गई हैं, जो स्टैंड से निकल चुकी है। महिलाओं ने उसी थ्री व्हीलर से बस का पीछा किया और मंडी गेट के पास बस उन्हें मिल गई। उन्होंने संदिग्ध महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पर्स उन महिलाओं के पास मिल गए। उन्होंने उन महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया।
मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार, एसआई धर्मेंद्र सिंह ने महिला सिपाहियों द्वारा जब उन संदिग्ध महिलाओं की खाना तलाशी कराई तो उनके पास से कई और पर्स भी बरामद हुए जिससे यह तो साफ हो गया कि पकड़ी गईं महिलाएं पेशेवर टप्पेबाज हैं। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने तीनों महिलाओं सविताबाई पत्नी संजय, दीपाबाई पत्नी विजेंद्र तथा सावित्री पत्नी लाखनसिंह निवासी हड्डी कारखाना नाका भोपाल का शांतिभंग में चालान कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages