नौटंकी देखने से किया मना तो युवक आग से नहाया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 3 March 2020

नौटंकी देखने से किया मना तो युवक आग से नहाया



  उरई जालौन-------: नौटंकी देखने जाने से मना किए जाने से नाराज किशोर ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी कमरे में पहुंचे और आग बुझाकर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी सूबेदार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र कौशल किशोर उर्फ संजू सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ सरावन में नौटंकी देखने जाना चाहता था। जब उसके पिता को पता चला तो उन्होंने उसे नौटंकी देखने जाने से मना कर दिया। पिता के मना करने पर वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया।

 रात करीब साढ़े 10 बजे जब घर के सभी लोग सो गए तो उसने कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी चीखें सुनकर घर के लोग कमरे में पहुंचे तो वह आग की लपटों से घिरा था।
परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि कौशल एक दिन पूर्व भी वह अपने दोस्तों के साथ नौटंकी देखने गया था। माहौल खराब होने की वजह से उन्होंने बेटे को रात में नौटंकी देखने जाने से मना किया था।

 कौशल सिर्फ कक्षा आठ तक पढ़ा था। इसके बाद उसने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। कौशल की मौत से मां बेहाल है। बता दें, कौशल किशोर का एक बड़ा भाई अवध किशोर (25) व 20 वर्षीय बहन भी है। जिनकी शादी हो चुकी है। कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि फिलहाल परिजन कोई आरोप प्रत्यारोप भी नहीं लगा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages