कानपुर देहात सरवनखेड़ा -------: गजनेर में पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर हमीरपुर से मौरंग लाने वाले तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। इसमें एक ट्रैक्टर ट्राली मौरंग से भरी हुई थी। जबकि पुलिस के पहुंचने के बाद भी दो ट्रैक्टरों को पास की एक दुकान में खाली कर दिया गया। इन ट्रैक्टर-ट्रालियों पर तय मानक से अधिक मौरंग लादकर लाई गई थी। एसडीएम की छानबीन में ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी होने की बात सामने आ रही ह
हमीरपुर से ट्रैक्टर ट्राली से मौरंग लाकर कस्बा गजनेर व आसपास की दुकानों में बेची जा रही है। काफी समय से चल रहे इस करोबार की सूचना किसी ने गुरुवार को एसडीएम को दी। गुरुवार की सुबह मूसानगर की तरफ से तीन ट्रैक्टरों के मौरंग लेकर आने की सूचना पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस चौराहे पर पहुंची। इस बीच दो ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के सामने ही पास की एक दुकान में खाली करा दी गईं।
जबकि, एक ट्रैक्टर ट्राली भरी हुई पकड़ी गई। इस बीच वहां पहुंचे एसडीएम ने तीनों ट्रैक्टर थाने लेे जाने के निर्देश दिए। एसडीएम की छानबीन में ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी होने की बात सामने आ रही है।
थाना प्रभारी समर बहादुर ने बताया तीनों ट्रैक्टरों के चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इस पर सीज करने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि ओवरलोड मौरंग लेकर आने वाले तीन ट्रैक्टर सीज कराए गए हैं। उनके नंबरों व अन्य अभिलेखों के बारे छ0ानबीन कराई जा रही है।

No comments:
Post a Comment