उरई जालौन रामपुरा---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड रामपुरा होली के पर्व को लेकर खाद्य विभाग के चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने माधौगढ़, रामपुर, कुठौंद आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 220 किलो सिंथेटिक घी को सीज किया, साथ ही 40 किलो क्रीम व 12 किलो खोया नष्ट करायाज्क टीम ने रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लिडऊपुर में सत्यानारायन दुबे की खोया व घी भट्ठी में छापा मारा। टीम ने परिसर से दूध व घी का नमूना लिया और मौके पर रखा 220 किलो घी जिसका मूल्य 88 हजार रुपये था, उसे सीज किया। साथ ही 40 किलो क्रीम को मौके पर ही नष्ट कराया। टर्न ओवर के हिसाब से लाइसेंस के लिए नोटिस जारी की। इसके बाद टीम बहराई पहुंची, जहां पर रमेश कुशवाहा की खोया भट्ठी पर छापा मारा। टीम ने यहां से खोया व दूध के नमूने लिए व 07 किलोग्राम खोया को नष्ट कराया। भट्ठी में गंदगी पर नोटिस जारी की गई। इसके बाद टीम ने गोपालपुरा पहुंची, जहां संजीव कुमार के खोया भट्ठी से खोया व दूध का नमूना लिया व 05 किलोग्राम खोया नष्ट कराया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र, आलोक वर्मा, राहुल शर्मा, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।दो दुकानों पर छापा मारकर भरे नमूनेमाधौगढ़। होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने दो जगहों पर छापा मारा। टीम ने दूध, खोया के नमूने भरे। जिससे डेयरी संचालकों में हड़कंप रहा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक पटेल, दिनेश चंद्र, राहुल शर्मा, अनिल प्रताप, राजेश गुप्ता ने गोपालपुरा में खोया भट्ठी पर छापा मारकर दूध खोये के नमूने लिए। इसके बाद टीम ने रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव बहराई में खोया भट्ठी पर छापा डाला। वहां से भी दूध, खोया का नमूना लिया गया। जिससे दूध डेयरी में हड़कंप मच गया है।

No comments:
Post a Comment