हमीरपुर-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के जनपद हमीरपुर मैं कुरारा मनकी मार्ग पर एक निजी नलकूप के पास कार व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जनपद भिंड क्षेत्र के जखमौली निवासी दीनू (22) बाइक से अपनी भाभी सुभद्रा (35), भांजा नितिन (14) के साथ शिवनी गांव से रिश्तेदारी में भाभी के मायके कस्बा आ रहे थे। तभी कुरारा मनकी मार्ग में पप्पू सिंह के नलकूप के पास कस्बे से मनकी की ओर जा रही बिलौटा गांव निवासी अमर सिंह (26) की कार से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर चारों घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार तीनों को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। राहगीरों के अनुसार कार चालक शराब के नशे में था। वहीं बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

No comments:
Post a Comment