लखनऊ-------:चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में अपना पांव पसारता जा रहा है। भारत में भी रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के जनकपुरी में महिला की मौत के साथ भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दो हो गई, जबकि इससे संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार देश में यह महामारी अभी दूसरे स्टेज में है और इसे रोकने के लिए सरकार ने ठोस कारगर कदम नहीं उठाए तो स्थिति बिगड़ सकती है। भारतीय स्वास्थ्य शोध परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अभी इसे अगले स्टेज से रोकने के लिए सरकार के पास एक महीना है।
- स्टेज-1: संक्रमित जगहों से वायरस फैलने के मामले सामने आते हैं
- स्टेज-2: स्थानीय लोगों में फैलना शुरू होता है, मामले बढ़ने लगते हैं
- स्टेज-3: बड़े पैमाने पर यह समुदायों, मोहल्लों में फैलने लगता है
- स्टेज-4: बीमारी महामारी में बदल जाती है, कहना मुश्किल कि कब-कहां खत्म होगी

No comments:
Post a Comment