ऐसा करने वाले हजार बार सोचेंगे दोषियों को फांसी मिलने पर दिल को मिला सुकून - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 19 March 2020

ऐसा करने वाले हजार बार सोचेंगे दोषियों को फांसी मिलने पर दिल को मिला सुकून

लखनऊ मुरादाबाद --------: उत्तर प्रदेश रोज की तरह शुक्रवार को भी सड़कों और पार्कों में मार्निंग वाकर्स कदमताल करते दिखे। हर दिन की तरह अलग दिखा तो जुबां पर चर्चा। हर किसी की जुबां पर निर्भया को इंसाफ मिलने की चर्चा थी।

वाक के साथ-साथ महिलाएं और पुरूष जहां निर्भया के दोषियों को सजा मिलने की चर्चा करते रहे, वहीं मोबाइल पर भी मामले से जुड़ी पल-पल की अपडेट लेते नजर आए। मामले की संजीदगी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सुबह-सुबह जब लोग टहलने पहुंचे तो हर कोई निर्भया घटना से जुड़े पहलुओं से अपडेट नजर आया। शहर के कंपनी बाग पार्क में वाक करने आई सोनम ने कहा कि चारों दोषियों को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी मिलने की जानकारी थी। लिहाजा सुबह पांच बजे ही उठ गई। टीवी खोल पल-पल की अपडेट लेती रही, जैसे ही खबर मिली कि निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया है तब जाकर दिल को सुकुन मिला।

No comments:

Post a Comment

Pages