दुष्कर्म के आरोप में सपा नेता के पुत्र सहित पांच पर गैंगेस्टर की कार्यवाही - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 19 March 2020

दुष्कर्म के आरोप में सपा नेता के पुत्र सहित पांच पर गैंगेस्टर की कार्यवाही

आगरा-----------: उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में पांच महीने पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में आरोपित सपा नेता के पुत्र दीपक धनगर समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं करने पर आइजी की जांच के बाद तत्कालीन इंस्पेक्टर और दारोगा को निलंबित कर दिया गया था। सपा नेता के पुत्र पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया था। करीब दो महीने तक चली आंख मिचौली के बाद वह कोर्ट में हाजिर हुआ।

जगदीशपुरा क्षेत्र में पिछले वर्ष सितंबर में ग्यारहवीं की छात्रा की एक युवक ने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके युवक ने दुष्कर्म किया। उक्त वीडियो को उसने अपने साथियों में वायरल कर दिया। इसके बल पर सपा नेता का पुत्र दीपक धनगर जो कि एक स्कूल का संचालक है, उसने भी छात्रा को ब्लैकमेल किया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता द्वारा अपने साथ हुई घटना की जानकारी स्वजनों को देने पर वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।

आरोपित सपा नेता का पुत्र दीपक धनगर फरार हो गया। पुलिस दो महीने तक उसकी तलाश में दबिश देती रही। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल करने के साथ ही इनाम घोषित कर दिया। संपत्ति की कुर्की कार्रवाई शुरू करने पर वह कोर्ट में हाजिर हुआ। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस ने दीपक धनगर, विमल, सतेंद्र, धर्मेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।  

No comments:

Post a Comment

Pages