जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन विकासखंड कदौरा के कालपी मैं जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को प्रशासन ने गेस्ट हाउस में हो रहा निकाह रुकवा दिया। सभी को यहां से बाहर निकालकर घर भेजा गया। इसके बाद घर पर ही निकाह की सारी रस्में अदा की गई हैं। सोमवार को एसडीएम पुलिस व नगर पालिका की टीम ने जाकर गेस्ट हाउस को सैनिटाइज कराया और सील कर दिया। इसके अलावा अन्य गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस देकर किसी भी स्थिति में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न होने देने की हिदायत दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कालपी गार्डन गेस्ट हाउस में रविवार को जुलहटी निवासी एक व्यक्ति की बेटी का निकाह समारोह था। यहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसकी भनक लगते ही एसडीएम कौशल कुमार ने पुलिस को भेजकर गेस्ट हाउस में चल रहे निकाह कार्यक्रम को स्थगित कराया। सभी मेहमानों को बाहर निकालकर गेस्ट हाउस बंद करा दिया। इसके बाद परिवारीजन घर पहुंचे और वहां कुछ लोगों के बीच निकाह कराया गया। सोमवार दोपहर एसडीएम कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडेय और अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार टीम के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे और इसे सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया। शहर में कहीं भी पर भीड़ नहीं जुटनी चाहिए। शादी, बर्थ-डे पार्टी व अन्य सार्वजनिक आयोजनों पर दो अप्रैल तक रोक है। सभी गेस्ट हाउस संचालकों को इस बावत नोटिस दे दिया गया है।
No comments:
Post a Comment