दरोगा के साथ एक बार फिर धक्का-मुक्की - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 12 March 2020

दरोगा के साथ एक बार फिर धक्का-मुक्की

जालौन उरई----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के थाना कुठौंद में छेड़खानी के विरोध में शोहदे व उसके घरवालों ने युवती के घर पर धावा बोलकर जमकर मारपीट की। मौके पर पहुंचे दरोगा के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। सूचना पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि शोहदे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया
ग्राम जालौन खुर्द में रिश्तेदार के घर आई युवती से सोमवार की दोपहर गांव के ही अरमान नाम के युवक व उसके साथियों ने छेड़खानी कर दी। इस पर युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई तो परिजनों ने शाम के समय थाने में शिकायत कर दी। इस पर चौकी के एक दरोगा कुछ सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और अरमान को पकड़कर सिपाहियों के साथ थाने भेज दिया। इस बीच मामले की जानकारी अरमान के घरवालों को हुई तो परिवार के दस पंद्रह लोगों ने युवती के घर पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों के मुताबिक हमलावरों ने जमकर मारपीट की, जिसमें युवती के परिवार की एक गर्भवती महिला समेत चार पांच लोगों को चोटें आई। मौके पर मौजूद दरोगा ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इस पर दरोगा ने थाने पर सूचना कर दी। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। बताया जाता है कि इस बीच अरमान के परिवार के सदस्यों ने अपने बचाव के लिए स्वयं के छप्पर पर भी आग लगा ली। परिजनों का आरोप है कि युवती के घरवालों ने उनके घरों में आग लगाई है। युवती के परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी युवती से छेड़खानी करता था। थाना प्रभारी सुधाकर का कहना है कि अरमान व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अरमान को जेल भेज दिया है और साथियों व नामजद परिजनों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने दरोगा के साथ हुई धक्का-मुक्की की बात से इंकार किया है।

No comments:

Post a Comment

Pages