युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर किया घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 12 March 2020

युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर किया घायल

आगरा--------: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया गया है कि फोकी यादव निवासी नगला किशनलाल, थाना एत्माद्दौला जेल में बंद मोनू यादव से मिलाई करके घर जा रहा था।
खंदारी के मास्टर प्लान रोड पर जब युवक पहुंचा तो वहां मौजूद हमलावरों ने उसे गोली मार दी। युवक गोली लगने के बाद जमीन पर गिर पड़ा।  युवक पर गोली चलाने वाले हमलावर दो थे और वे बाइक पर सवार थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि गोली युवक के पेट को पार करती हुई निकल गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages