लखनऊ-------:आज दिनांक 15/03/2020 को सिधौली ब्लाक के ग्राम मनिकापुर में हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान द्वारा बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता संस्थान सचिव ज्ञानेश पाल ने की। जिसमें ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संबंध में जागरूक किया गया ग्रामीणों को बताया गया की यदि किसी को अचानक खांसी, बुखार, जुखाम खाद की समस्या हो तो वह तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराएं तथा कोरोना वायरस से बचने के लिए दिन में कई बार साबुन से हाथ को धुले बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क का प्रयोग करें। इसका संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के थूक, छींक, खांसी, सर्दी, जुकाम से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। इसके साथ ही ब्लाक सिधौली के छात्र सभा और महिला मोर्चा का गठन किया गया। सुनील को छात्र सभा अध्यक्ष ब्लाक सिधौली, श्रीधर व जगमोहन उपाध्यक्ष छात्र सभा ब्लॉक सिधौली , खुशबू अध्यक्ष महिला मोर्चा, सोनी गौतमा व रेशमा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, नीतू का शिवानी मौर्य सचिव महिला मोर्चा, शामली संगठन मंत्री, शिल्पी मौर्या कार्यक्रम संयोजक तथा मनीषा को कार्यकारिणी अधिकारी मनोनीत किया गया।इस बैठक में हर्ष वर्धन पाल प्रिया जयसवाल विजय लक्ष्मी आरती रावत दामिनी रावत आदि उपस्थित रहे।
Sunday, 15 March 2020
हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान द्वारा बैठक का आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment