दबंग उत्पीड़न से त्रस्त होकर बेटे ने की थी आत्महत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 14 March 2020

दबंग उत्पीड़न से त्रस्त होकर बेटे ने की थी आत्महत्या

उरई जालौन-----: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन केेे विकासखंड ,माधौगढ़ मैं  19 दिन पहले पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक ने खुदकशी कर ली थी। उक्त मामले में स्वजनों ने कोतवाली पहुंच तहरीर दी है। इसमें कहा, दबंग के उत्पीड़न से त्रस्त होकर बेटे ने आत्महत्या की थी। ऐसे में जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हरौली निवासी भानूप्रताप सिंह ने स्वजनों के साथ शनिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। यहां बताया कि 25 फरवरी की रात भाई विनय प्रताप सिंह ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। किन हालातों में वह खुदकशी को विवश हुआ इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। यहां मां रामप्यारी का कहना है बेटे विनय ने बताया था कि गांव के दबंग इंद्रजीत सिंह, तीरथ सिंह व नारायण सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी, साथ ही मोबाइल, जंजीर व अंगूठी भी छीन ली थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसके बेटे ने जान दी है। ऐसे में मामले में त्वरित जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।रिपोर्ट- डॉ विजय सिंह कुशवाहा माधौगढ़

No comments:

Post a Comment

Pages