तहसीलदार ने गौरा भूपका में किसानों के साथ की मीटिंग - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 14 March 2020

तहसीलदार ने गौरा भूपका में किसानों के साथ की मीटिंग


जालौन उरई---------:माधौगढ़-बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना के संम्बंध में गोरा-भूपका,इटवा कनार,कुरेपुरा कनार और किरवाहा, रामपुरा जालौन में किसानों के साथ मीटिंग कर भूमि को लेकर लोक सुनवाई की। यूपीडा और राजस्व के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। परियोजना के संरेखण के अंतर्गत आने वाली भूमि के अर्जन से पूर्व सामाजिक समाघात आकलन पर संबंधित अधिकारियों ने गोरा-भूपका के प्राइमरी विद्यालय पर लोक सुनवाई का आयोजन किया। तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने बताया कि किसानों की समस्याओं के लिए यह लोक सुनवाई थी। जिनकी जमीनें परियोजना में अधिगृहीत की गईं हैं,उन किसानों की समस्या हो,उसके निदान के लिए यह सुनवाई सुनिश्चित थी।

रिपोर्ट-डॉ. विजय सिंह कुशवाहा माधौगढ़

No comments:

Post a Comment

Pages