जालौन उरई ---------:प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर , पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार व अन्य विभागों के आलाधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार मे समीक्षा बैठक की गयी ।
जिसमें प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि वारिस के कारण हुई अतिवृष्टि व अोलावृष्टि से प्रभावित तहसील माधौगढ़ के 11 गाँवों को चिन्हित किया गया है समीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जहाँ पर नुकसान हुआ है प्रभावित ग्रामों मे कुल 2734 कृषकों का सर्वे किया जा चुका है अौर 19.63 लाख की धन राशि वितरित की जा चुकी है शेष राशि जल्द ही वितरण कर दी जायेगी प्रभारी मंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि आपदा राहत में प्राप्त राहत की धन राशि जल्द से जल्द प्रभावित कृषकों को वितरण कर दी जाये उन्होंने इस बात को लेकर भी निर्देशित किया कि आपदा राहत एवं फसल बीमा के अलावा अन्य विभागीय योजनाओं से कृषकों को जोड़ा जाये जनपद मे इफ्को टोकियो कम्पनी का टोल फ्री नम्बर 18001035490 जिस पर कृषक फसल नुकसान की शिकायत 72 घण्टे के अन्दर दर्ज करा सकते है इस बैठक में प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार , जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, सांसद भानुप्रताप वर्मा , तहसीलों के सभी उपजिलाधिकारी व अन्य विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे ।
रिपोर्ट-डॉविजय सिंह कुशवाहा माधौगढ़

No comments:
Post a Comment