राजधानी लखनऊ में कार में दो बाइक पर एक सवारी बैठने की अनुमति - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 23 March 2020

राजधानी लखनऊ में कार में दो बाइक पर एक सवारी बैठने की अनुमति

लखनऊ--------: राजधानी में कोरोनावायरस के चलते किए गए लॉकडाउन को सफल करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। क्षेत्रों में लगातार तार गश्त जारी है। पुलिस द्वारा यह सूचित किया जा रहा है कि कृपया आवश्यक कार्य के बिना घरों से बाहर ना निकले। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर पैदल चलने वाले लोगो को भी घर से निकलने के लिए मना किया जा रहा है । सड़क पर पुलिस ने 112 की गाड़ी से सायरन व एनाउंस करना शुरू किया।

ये है आवश्य दिशा निर्देश

  • 2.  आफिस स्टाफ एक बार टाइमिंग पर पहुंच जाएं तो बाहर नही निकलेंगे। ड्युटी समाप्ति के उपरान्त बाहर निकलकर सीधे अपने घऱ जाएंगे। अनावश्यक कहीं नही जाएंगे।
  • 3.   एक मोटर साइकिल पर दो लोग नही चलेंगे। सम्पूर्ण कागजात, विभागीय आईडी, ड्युटी पास, साथ रखेगें यदि ऐसे कागजात नही पाये गये तो कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
  • 4.   आपात कालीन चिकित्सीय सुविधा में निकलने वाला व्यक्ति मेडिकल कागजात स्वयं अपने पास रखेंगे और पूछे जाने पर दिखाएंगे।
  • 5.   यदि कोई अनावश्यक रूप से घूमता पाया गया तो लाॅकडाउन उल्लघन में गाडियां सीजकर मुकदमा पंजीकृत होगा ।

No comments:

Post a Comment

Pages