श्रम प्रवर्तन अधिकारी जालौन आर0के0 चतुर्वेदी ने आरोग्य सेतु‘ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की की अपील - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 14 April 2020

श्रम प्रवर्तन अधिकारी जालौन आर0के0 चतुर्वेदी ने आरोग्य सेतु‘ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की की अपील


जालौन उरई  ----------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन श्रम प्रवर्तन अधिकारी जालौन आर0के0 चतुर्वेदी ने ‘आरोग्य सेतु‘ मोबाइल ऐप डाउनलोड किए जाने के संबंध में अध्यक्ष/सचिव, समस्त औद्यौगिक एसोशिएसन्स/श्रमिक संगठन/समस्त पदाधिकारी व्यापार मण्डल/सेवायोजक समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठान आदि से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की स्थिति व्याप्त हैं। उक्त संक्रमण के रोकथाम एवं समुचित बचाव के लिये भारत सरकार द्वारा समय-समय पर यथावश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा ‘आरोग्य सेतु‘ नाम से मोबाइल ऐप जारी किया गया है, जो लोगो को कोरोना वायरस के खतरे से सतर्क करता है और इस संबंध में महत्वपूर्ण एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराता हैं। यह एंड्रायड एवं मोबाइल दोनो प्लेटफार्मस पर उपलब्ध हैं। उक्त के क्रम में आपसे सादर अनुरोध किया जाता है, कि आप इसकी जानकारी अपने-अपने संबंधित लोगो को देते हुये इसे अनिवार्य रूप से अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना/कराना तथा इसका उपयोग तत्काल प्रभाव से करना सुनिश्चित करे। 
     
       

No comments:

Post a Comment

Pages