डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए --जिला अधिकारी जालौन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 14 April 2020

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए --जिला अधिकारी जालौन

जालौन उरई  ---------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के डीएम डॉक्टर मन्नान अख्तर ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्पित करते हुए किया नमन जिलाधिकारी ने डा.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया और उनके मार्ग पर चलने के लिए कहा।भारतरत्न डा.भीमराव अंबेडकर की 129 वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि भीमराव अंबेडकर पहले कानूनविद थे उन्होने देश के लोगो के लिए जो किया बाकई में गर्व की बात है और सभी को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए और उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह तथा समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने भी अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।

No comments:

Post a Comment

Pages