लॉक डाउन में आखिर कहां से मिल रही शराब जिला आबकारी अधिकारी व थाना अध्यक्ष समेत 11 निलंबित - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 13 April 2020

लॉक डाउन में आखिर कहां से मिल रही शराब जिला आबकारी अधिकारी व थाना अध्यक्ष समेत 11 निलंबित

लखनऊ-----:उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव मवई भच्छन में जहरीली शराब पीने से स्वास्थ्यकर्मी समेत दो लोगों की मौत होने को गंभीरता से लिया है। इसके मद्देनजर रविवार रात कानपुर नगर के जिला आबकारी अधिकारी अरविंद मौर्य, सजेती थानाध्यक्ष समेत 11 निलंबित को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित में सर्किल-3 घाटमपुर के आबकारी निरीक्षक अमर सिंह, सजेती थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी भी शामिल हैं। देर रात  एसएसपी अनंत देव ने सजेती थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी, हलका प्रभारी अलख निरंजन, एसआइ राज कुमार पटवा, हेड कांस्टेबिल राम नरेश व सिपाही जगवीर सिंह, डीएम ने हलका लेखपाल शुभम और ग्राम पंचायत सचिव केसरी को निलंबित कर दिया है। शासन ने भी जिला आबकारी अधिकारी अरविंद मौर्य, आबकारी निरीक्षक अमर सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही रमेश कुमार व आबकारी सिपाही जाकिर मुहम्मद को निलंबित किया है। विभागीय स्तर पर घटना की जांच आगे भी चलती रहेगी। अगर आगे कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव मवई भच्छन में जहरीली शराब पीने से शनिवार देर रात 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हैलट लाते समय इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर है। सूचना पर डीएम, एसएसपी सहित जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद जनपद में जहरीली शराब को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

ग्राम प्रधान रणधीर सिंह उर्फ रमधीर पहलवान ने बताया कि गांव निवासी ट्रक ड्राइवर 32 वर्षीय अनूप सचान शुक्रवार को कहीं से शराब लाया था। रात में अनूप ने 31 वर्षीय पुत्तन, 46 वर्षीय लाल जी विश्वकर्मा, 24 वर्षीय विवेक विश्वकर्मा, 18 वर्षीय प्रिंस, 32 वर्षीय अंकित सचान और 25 वर्षीय रमन सचान के साथ शराब पी थी। शनिवार दोपहर सबकी तबीयत बिगड़ने लगी तो घर वाले उन्हें गांव के डॉक्टर के पास गए। हालत बिगड़ने पर शनिवार रात हैलट अस्पताल लाए। रात करीब दो बजे डॉक्टरों ने अनूप और अंकित को मृत घोषित कर दिया। 

ग्राम प्रधान समेत 12 लोग हैलट अस्पताल में 

सजेती थानाक्षेत्र के गांव मवई भच्छन में जहरीली शराब पीने से स्वास्थ्य कर्मी समेत दो युवकों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान समेत 12 लोग हैलट अस्पताल में हैं। इनमें से सात की हालत गंभीर है। जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर गांव मवई भच्छन में जहरीली शराब की पार्टी शुक्रवार रात हुई थी। एसएसपी के मुताबिक ग्राम प्रधान रणधीर सिंह उर्फ रमधीर पहलवान, ट्रक चालक अनूप सचान, सपा नेता का बेटा अमौली में स्वास्थ्य कर्मी अंकित सचान, पुत्तन, लालजी विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, प्रिंस और रमन सचान ने शराब पी थी। अनूप बाल कटवाने गया था, तभी कहीं से शराब लाया था। शनिवार दोपहर सबकी तबीयत बिगड़ी तो घाटमपुर सीएचसी लाया गया। रात करीब 10 बजे सभी हैलट अस्पताल लाए गए। रात करीब दो बजे अनूप और अंकित की मौत हो गई। अंकित सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विपिन सचान का बेटा है। वह अमौली सीएचसी में क्षय रोग सेक्शन में नॉन मेडिकल असिस्टेंट था। रविवार सुबह भी गांव के अजीत यादव, अजय कुमार, रोहित, भानदास, गंगू यादव और गोरेलाल हैलट में भर्ती कराए गए हैैं। इनमें से सात की हालत गंभीर है। खाली बोतलों में मस्तीह ब्रांड का रैपर लगा था। 

तीन लोगों को किया गिरफ्तार 

प्रयागराज में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जौनपुर में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें अवैध बियर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। शाहगंज थाना की पुलिस के साथ आबकारी निरीक्षक सेक्टर पांच रूपेंद्र कुमार निर्मल की टीम ने ख्वाजा सराय रोड पर चेकिंग किया। इस दौरान एक कार से 93 केन बियर, 45 ब्लाक लीटर बियर बरामद की गई। साथ ही कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages