जनपद में आनंदी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जाएंगे 20 हजार मास्क - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 13 April 2020

जनपद में आनंदी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जाएंगे 20 हजार मास्क

जालौन उरई--------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं कोरोना महामारी के लोगों को बचाने के लिए आनंदी महिला स्वयं सहायता समूह ने बड़े पैमाने पर सैनिटाइजर बनाया। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने सामान उपलब्ध कराया था। सैनिटाइजर से हुई आमदनी के सदस्यों की बीच रविवार को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। अब इन्हीं मशीनों से बीस हजार मास्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एक हजार मीटर कपड़ा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के कोटरा ग्राम भरसूड़ा में आनंदी महिला स्वयं सहायता समूह ने सैनिटाइजर की बड़े पैमान पर आपूर्ति की थी। इससे हुई आमदनी से समूह अध्यक्ष श्यामा देवी ने सहयोगी गायत्री देवी, सुमन देवी, मंजू देवी, मीना देवी आदि के बीच मशीनों का वितरण किया। बताया कि अब शासन के आदेश पर मास्क बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक हजार मीटर कपड़ा दिया गया है, जिससे 20 हजार मास्क बनेंगे। इसमें 15 हजार मास्क जिला पंचायत राज अधिकारी व पांच हजार मास्क अन्य विभागों को दिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages