कोरोना (कोविड-19) से बचाव हेतु आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाऊनलोड करें-----जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 17 April 2020

कोरोना (कोविड-19) से बचाव हेतु आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाऊनलोड करें-----जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर


जालौन उरई---------:कोरोना (कोविड-19) से बचाव हेतु आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर ने अवगत कराया है कि कोरोना महामारी से बचाव एवं स्वमूल्यांकन हेतु भारत सरकार द्वारा ‘आरोग्य सेतु‘ नाम से एक आधुनिक मोबाइल ऐप का विकास किया गया है, जोकि कोरोना (कोविड-19) वायरस संक्रमण एप ब्लूटूथ, लोकेशन एवं मोबाइल नम्बर का उपयोग कर आस पास मौजूद कोरोना संक्रमित लोगो के बारे में एलर्ट जारी करता हैं। इसमें कोरोना हेल्पलाइन सेन्टर की सूची भी उपलब्ध करायी गयी हैं। इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा किसी भी समय पूर्व निर्धारित प्रश्नों का उत्तर देकर स्वयं अपना मूल्यांकन भी किया जा सकता हैं। ऐप के समस्त डाटा को भारत सरकार द्वारा निजता कानून के तहत सुरक्षित रखा गया हैं। उन्होने बताया कि जनपद के समस्त नागरिकों मे इस ऐप के संबंध में जागरूक करते हुये समस्त विभागों के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/शिक्षकों/छात्रों के साथ अधिकाधिक संख्या में जनमानस द्वारा इस ऐप का प्रयोग कोरोना महामारी के बचाव हेतु किये जाये।

No comments:

Post a Comment

Pages