बुंदेलखंड झांसी में कोरोना संक्रमित की संख्या पहुंची 4 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 29 April 2020

बुंदेलखंड झांसी में कोरोना संक्रमित की संख्या पहुंची 4

बुन्देलखंड --------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद झांसी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 झांसी में कोरोना वायरस नहीं थम रहा है। लगातार मरीजों की संख्या बढती जा रहीं है। गुरुवार को एक और मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गई है। अब तक झांसी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

आज झांसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि झांसी में एक और मरीज कोरोना संक्रामित है। उसकी जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद अब झांसी में मरीजों की संख्या 4 हो गई है। चौथा मरीज भी झांसी के ओरछा गेट क्षेंत्र का है। वह झांसीवासियों से कहना चाहते हैं कि वह घरों में रहे और सुरक्षित रहें।
मालूम हो कि 27 अप्रैल को झांसी के ओरछा गेट क्षेत्र में एक महिला कोरोना संक्रामित मिली थी। जिसके बाद झांसी प्रशासन ने क्षेत्र को सील करते हुए स्थानीय क्षेत्रवासियों का परीक्षण तेज कर दिया था। इसके बाद 29 अप्रैल को उक्त महिला का बेटा और जेठ की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई 

No comments:

Post a Comment

Pages