जालौन-----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोविड19 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच लॉक डाउन के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनपद जालौन के जालौन में प्रशासन ने बाजार खुलने के समय में बदलाव किया है। अब आज गुरुवार से सुबह 7 से 11 बजे तक लोग खरीदारी कर सकेंगे। एसडीएम ने ये भी निर्देश दिए हैं कि दुकानदार मास्क पहनने वालों को ही सामान दें। खरीदारी के वक्त लोग social distance का पालन करें। एसडीएम ने यह भी कहा है कि दुकानदार और अन्य लोग बाइक लेकर बाजार न जाएं।
बुधवार को एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता एवं सीओ सुबोध गौतम की उपस्थिति में चौकी पर नगर के किराना व्यापारियों एवं सभासदों की बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने कहा कि उरई का मार्केट बंद होने से आसपास दुकानदार व ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। भीड़ जमा होने से कोरोना संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग (निर्धारित दूरी) का पालन सख्ती से करें। व्यापारी व अन्य लोग बाइक लेकर न आएं ताकि खुली जगह रह सके। थोक व्यापारी फोन पर ही ऑर्डर लें। एसडीएम ने बताया कि दुकान पर सैनिटाइजर रखें। साबुन व पानी भी रखें ताकि लोगों को हाथ धोकर सामान देने में आसानी हो। बाजार अभी तक सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक खुल रहा था लेकिन अब बाजार खुलने का समय एक घंटे समय पहले कर दिया गया है। सीओ सुबोध गौतम ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अनावश्यक सड़कों पर घूमता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभासदों को मोहल्ले में बाहर से आने वालों के नाम देने के लिए भी कहा। बैठक में सोमिल याज्ञिक, विजय वर्मा, विनय,भूरे यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, खुशबू अग्रवाल, अनुराग बहरे, रामजी अग्रवाल, अजय, विष्णु अग्रवाल, वीरेंद्र चतुर्वेदी, अजय भटिया आदि व्यापारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment