महाराष्ट्र से आए प्रवासियों की ग्रामीणों ने की पिटाई - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 14 April 2020

महाराष्ट्र से आए प्रवासियों की ग्रामीणों ने की पिटाई

जालौन उरई -------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोविड 19 कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरा देश लॉक डाउन में है फिर भी प्रवासियों के लौटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। काम-धंधा बंद होने के बाद 11 अप्रेल को मुंबई से पैदल ही चलने को मजबूर हुए 45 मजदूरों का जत्था सोमवार देर शाम रिनिया पहुंचा। ग्रामीणों ने बाहरी की भीड़ देख रोक लिया और अतिउत्साह में कुछ लोगों ने हाथापाई भी कर दी। सभी बहराइच के रहने वाले हैं। रातभर हाईवे किनारे एक बंद पड़े होटल के बाहर पड़े रहे। सुबह सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम पहुंची और सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान 15 संदेह के दायरे में आए तो सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया। सभी को अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है।

मजदूरों ने बताया कि मुंबई से पैदल ही बहराइच के लिए निकले थे। काफी दूरी पैदल तय की, बाद में हाईवे पर जो साधन मिला, मुंहमांगी कीमत देकर सफर तय किया। शाहिद, पंडित संदीप कुमार, पन्नेलाल साहनी, आरीफ खान, राज मोहम्मद, वकील, आदिल, आजाद आदि का कहना था कि यूपी सीमा पर हम लोगों की हालत देख चालक ने ट्रक रोक कर बैठा लिया। ग्राम रिनियां के पास पहुंचे तो भोजन की तलाश में उतर गए। लाठी-डंडा लेकर पहुंच गई भीड़

15 लोगों का गुस्सा देख उनका ब्लड सैंपल लिया गया। सभी दिहाड़ी मजदूरी हैं। सभी को 14 दिन के लिए जिला अस्पताल में क्वारंटाइन सेंटर पर रोका गया है

No comments:

Post a Comment

Pages