प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन में कस्बा एट के मोहल्ला शिवालय निवासी मोहित कुशवाहा की पत्नी कुमकुम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली, हालांकि जिन हालातों में शव लटका मिला उससे संदेह पैदा हो रहा है कि उसने खुदकशी की या फिर उसकी हत्या की गई है। छह साल पहले कुमकुम की शादी हुई थी। उसका मायका ग्राम अकोढ़ी में है। सुबह परिजनों ने कमरे में फांसी पर लटके शव को देखा तो चीखपुकार मच गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। सिगल बैड पर जिन हालातों में कुमकुम का शव टिका था। गर्दन में फांसी लगी थी उसे देखते हुए संदेह पैदा हो रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ कोंच राजीव प्रताप सिंह व तहसीलदार कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। सीओ कोंच राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है कि किन हालातों में विवाहिता की मौत हुई है। मायके वालों द्वारा तहरीर दिए जाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
उरई------------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एट में एक विवाहिता ने सन्दिग्ध अवस्था में फांसी पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई एट के मोहल्ला शिवालय संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। वर्ष 2014 में उसकी शादी हुई थी। किन हालातों मे उसकी मौत हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment