बिना मास्क व हेलमेट के निकले तो खैर नहीं---संतोष कुमार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 20 April 2020

बिना मास्क व हेलमेट के निकले तो खैर नहीं---संतोष कुमार

 जालौन उरई ------------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी व कोरोना वायरस कोविड-19 काल के चलते लॉक डाउन-2 में सोमवार को जालौन पुलिस सख्त नजर आई। बिना हेलमेट व मास्क लगाए दोपहिया वाहनों से निकलने वालों को सड़क पर ही उठक-बैठक कराई गई। साथ ही नियमों का पालन करने की नसीहत दी। पुलिस अफसरों के तेवर देख मातहतों ने भी नियमों का पालन कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। टीम के साथ सदर कोतवाल ने कार से निकले लोगों की जांच की। डिक्की खोल तलाशी ली गई। ऐसे दुकानदारों को फटकार लगाई, जो छूट का नाजायज फायदा उठा फुटपाथ तक सामान सजाए थे और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करा रहे थे। राजमार्ग पर दूध-ब्रेड की दुकान की तलाशी में गुटखा बरामद किया गया। हालांकि बाइक से दुकानदार को ले गए दो सिपाहियों ने गली में ले जाकर बात की और आधा घंटा बाद छोड़ दिया।

संतोष कुमार, सीओ

No comments:

Post a Comment

Pages