मुफ्त चावल वितरण के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने किया दुकानों का निरीक्षण - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 17 April 2020

मुफ्त चावल वितरण के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने किया दुकानों का निरीक्षण

जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  कोरोना वायरस के संक्रमण व वैश्विक महामारी के चलते देश में लॉक डाउन के दौरान   सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुफ्त सरकारी चावल वितरण योजना को गड़बड़ी करने से कई कोटेदार बाज नहीं आ रहे हैं। वितरण व्यवस्था में कमियां पाये जाने पर पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह कुशवाहा ने दो कोटेदारों की राशि जब्त करने की कार्यवाही की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी तहसील के दो लाख 40 हजार यूनिट पर अंतोदय तथा पात्र गृहस्ती राशन कार्ड धारकों को राशन से आवंटित 12 टन चावल को पूर्ति विभाग के माध्यम से मुक्त में वितरण कराया जा रहा है। कई कोटेदार प्रति यूनिट निर्धारित 5 किग्रा. की जगह 4 किग्रा. के हिसाब से चावल का वितरण कर रहे हैं। कोटेदारों की दुकान में इतनी भीड़ होती है कि लॉक डाउन तथा सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि 2 दिनों के अंदर 50 फ़ीसदी से अधिक मुफ्त में चावल का वितरण किया जा चुका है। कोटेदारों की दुकानों में पर्यवेक्षक के लिए शिक्षकों, पालिका कर्मियों तथा राजस्व कर्मियों की तैनाती की गई है। पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह कुशवाहा ने बताया कि मेरे द्वारा चावल वितरण के दौरान 11 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिनमें दो की दुकानों में कमियां पाये जाने पर कोटेदारों की सिक्योरिटी राशि को जब्त करने की कार्यवाही की गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages