लखनऊ--------- : उत्तर प्रदेश में कोरोना की चपेट में आए एक आयुर्वेद डॉक्ट की शनिवार को मौत हो गई। बुलंदशहर निवासी 58 वर्षीय डॉक्टर को हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मृत्यु को मिलाकर यूपी में कोरोना वायरस से अब तक पांच की जान जा चुकी हैं। जान गंवाने वालों में बुलंदशहर के अलावा मेरठ, वाराणसी, बस्ती और आगरा का एक-एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 11 नए कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए, इनमें छह लोग तब्लीगी जमात के थे। इन्हें मिलाकर यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 454 हो गई है। इसमें तब्लीगी जमात के 256 लोग शामिल हैं। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना के 576 संदिग्ध लोगों को भर्ती कराया गया। शनिवार को जो 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, उनमें आगरा में सभी तीन, गाजियाबाद में दो में से एक, बुलंदशहर में दो में से एक और सहारनपुर में एक व्यक्ति तब्लीगी जमात का है। वहीं लखनऊ में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि अगर लोग बीमार हो रहे हैं तो उपचार के बाद बड़ी संख्या में ठीक भी हो रहे हैं।
No comments:
Post a Comment