जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी व कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए आज लॉक डाउन-2 के 6वे दिन मां आनादेश्वरी दिव्य धाम व विश्वमानवाधिकार परिषद टीम द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है जरूरत मंदो व ड्यूटी पर तैनात पुलिस प्रशासनको भोजन वितरण में मां भगवती अनंदेश्वरी दिव्य धाम का प्रसाद खिचड़ी व नींबू पानी बांटा गया
आम नागरिक से लेकर भारत सरकार तक एकजुट होकर वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए जंग लड़ रहे हैं। सिर्फ डॉक्टर, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि या मीडियाकर्मी ही नहीं बल्कि सामाजिक संगठन भी कमजोर आय वर्ग के लोगों को भोजन, पहुंचाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इसी क्रम में मां अनंदेश्वरी दिव्य धाम व विश्वमानवाधिकार परिषद की की टीम प्रतिदिन जरूरत मंदो को भोजन उपलब्ध करा रही है ।मां अनंदेश्वरी दिव्य धाम के पदाधिकारी प.आंशु महाराज व विश्व मानवाधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष बालक राम कुशवाहा अपनी टीम के साथ प्रसासन व गरीब असहाय की सेवा मै दिन रात लगे रहते है आप लोगों का अन्य कमेटियों के पदाधिकारियों व समाजसेवियों से विनम्र निवेदन है कि जहां पर पुलिस प्रशासन अपना घर परिवार छोड़कर दिन रात जाकर कोरोना से लड़ रहा है ड्यूटी पर तैनात है उनका विशेष ध्यान देकर उनके पास जलपान पहुंचाने की कृपा करें इस मौके पर मौजूद रहे आशीष कोशिक आशु पाठक बालक राम कुशवाहा शुनील अंजनी सत्येन्द्र परिहार योगेन्द्र यादव
No comments:
Post a Comment