उरई जालौन-------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा निवासी एक राजमिस्त्री की पिछले दो-चार दिन पहले हत्या कर शव चमारी जंगल में फेंक दिया गया था जिसकी पुलिस ने खोजबीन कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है राजमिस्त्री पिता के हत्यारे उनके बेटे ही निकले व हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है चमारी जंगल में हुई हत्या के अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गये और उनसे आला कत्ल वह हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की उक्त बात का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने अपने कार्यालय में करते हुए बताया उन्होंने बताया कि उक्त घटना के अभियुक्त नीरज कुशवाहा एवं मोहित कुशवाहा जोकि राजमिस्त्री की हत्या में वांछित जिनको आटा पुलिस ने जोल्हूपुर मोड़ के कदौरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पहले डिवाइडर के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इनके ऊपर 8/ 21 धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज था। वही 7 जनवरी को वादी कपिल कुमार पुत्र स्वर्गीय जगदीश कुशवाहा निवासी ग्राम परौसा थाना कदौरा की तहरीर सूचना पर यह मुकदमा अज्ञात वादी के पिता जगदीश कुशवाहा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर देने व लाश को जंगल में छुपा देने के संदर्भ में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त नीरज मोहित ने बताया कि हमारे पिता जगदीश कुशवाहा पीने के आदी थे और मेरी मां की वह हम लोगों की मारपीट करते थे। और घर से पैसे ले जाकर जुआ और शराब में करते थे। और मेरे पिताजी घर से बाहर रहने लगे थे जहां उनके द्वारा एक महिला को रख लिया गया था मेरे पिताजी द्वारा हम लोगों को अक्सर जमीन और फूटी कौड़ी भी ना देने की धमकी देते रहते थे। एक बार मेरे पिताजी ने मेरी माता जी को बहुत मारा और उनके दोनों पैर तोड़ दिये उनकी इन हरकतों से हम लोग बहुत ज्यादा परेशान हो गये थे। इसलिये हम भाइयों ने प्लान बनाया कि 7 जनवरी को पिताजी जब मुकदमे की तारीख करने उरई कलेक्ट्रेट जायेंगे तब उनका काम तमाम कर देंगे। उक्त तारीख को जब मोहित उन्हें अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर चमारी नाला के पास जंगल में लेकर आ गया और हम दोनों भाइयों ने मिलकर नायलॉन की रस्सी से गला घोटकर उनकी हत्या कर दी और शव को एक गड्ढे में रख कर भाग गये थे। जिसका खुलासा आज इनके पकड़ने के वादी अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया और घटना में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी एक अगर मोटरसाइकिल यूपी 75 पी 2098 2 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गये हैं। उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह थाना आटा निरीक्षक, प्रवीण कुमार प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, शीतला प्रसाद, कुलभूषण थाना आटा, हेड कांस्टेबल निरंजन सिंह, श्री राम प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, अश्विनी प्रताप एसओजी टीम, मनोज स्वर्णकार, नीतू कुमार शैलेंद्र चौहान, विनय प्रताप, जगदीश चंद्, गौरव बाजपेई, कर्मवीर सिंह, सर्विलांस सेल पुनीत कुमार एसओजी, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार आटा मोहित कुमार, सचिन कुमार जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
Monday, 11 January 2021
बेटे ही निकले पिता के कातिल
Tags
# उरई जालौन
Share This
About Editer
उरई जालौन
Labels:
उरई जालौन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment