जालौन में कोरोना ने मारी छलाग संक्रमित की संख्या पहुंची 67 एक्टिव केस 22 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 8 June 2020

जालौन में कोरोना ने मारी छलाग संक्रमित की संख्या पहुंची 67 एक्टिव केस 22

जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोरोना वायरस संक्रमण जनपद में को रोना ने फिर मारी छलाग जनपद जालौन में 7 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए सभी को अवगत कराना है नई बस्ती कालपी में एक व्यक्ति पूर्व में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था, जिसकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 04 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोराना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही एक व्यक्ति गाम रिनिया विकास खण्ड डकोर में दिल्ली से आया था, जिसका भी सेम्पल लिया गया, जिसकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के सामने जवाहर नगर कोंच के एक व्यक्ति का सेम्पल भेजा गया था, जिनकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही जय प्रकाश नगर कोंच के एक व्यक्ति झाँसी इलाज हेतु गये थे, जिनका वहाँ सेम्पल लिया गया, जिनकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। आज दिनांक 08.06.2020 को जनपद में कुल 0़7 केस नये आये है। अब जनपद में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 67 हो गयी है। अब जनपद में कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या 22 है।
द्वारा जिला प्रशासन जालौन

No comments:

Post a Comment

Pages