1- किसान हित तीनों कानून वापस ले केंद्र सरकार-आईडीए
उरई जालौन-------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मुख्यालय उरई शहर के झांसी रोड स्थित रघुवीर धाम सभागार में भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन (आईडीए) के तत्वावधान में राष्ट्रीय शोषत समाज पार्टी द्वारा मण्डलीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय शोषत समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर एवं भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में के. डी. चौधरी उन्नाव, घनश्याम कोरी झांसी, राजवीर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष हरित पार्टी, ईश्वर दयाल राष्ट्रीय भारतीय सबका दल मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर ने कहा कि 75 वर्ष की आजादी में 90 प्रतिशत शोषित एवं वंचित समाज को उनकी जनसख्या के अनुपात में राजनीति, ब्यापार, शिक्षा एवं नौकरी में भागेदारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा की एक नीति लागू की जाये इसके साथ ही वोटर पेंशन को लागू किया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए केंद्र की सरकार कानून लेकर आये। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार किसान विरोधी है जिसने काले कानून बनाकर किसानों को ढगने का किया है हमारा गठबंधन किसानों के संघर्ष में उनके साथ है और उनकी मांगों का समर्थन करता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदराम पाल, राष्ट्रीय सचिव अमर सिंह पाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुखपाल सिंह सामी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुलायम सिंह कठेरिया, प्रदेश संगठन सचिव रामप्रकाश पाल, झांसी मण्डल अध्यक्ष जसराम पाल, जिलाध्यक्ष फौजी महेश, प्रदेश महासचिव हरीराम पाल, युवा जिलाध्यक्ष रामराजा पाल, उपाध्यक्ष राजाराम सिंह धनगर, जमीपाल सिंह पूर्व प्रधान, छुन्ना पाल मवई, कढोरे प्रजापति, हरीराम पाल जयपुरा सहित दर्जनों संगठन के लोग मौजूद रहे।संचालन नंदराम पाल एडवोकेट ने किया।
No comments:
Post a Comment