युवती ने लगाई कुएं में छलांग-- मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 20 April 2020

युवती ने लगाई कुएं में छलांग-- मौत



जालौन उरई --------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन केमाधौगढ़ में 20 अप्रैल गोहन थाना की चौकी ईंटों क्षेत्र के ग्राम नावर मे युबती ने कुए में छलांग लगाकर कर मौत को गले लगा लिया।।                 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नावर निवासी शोभरन कठैरिया की पुत्री कुमकुम उम्र 19 वर्ष सुबह के करीब 10 बजे के आसपास शौचक्रिया के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर तक घर नही पहूंची तो घर वालों और परिजनों ने खोजबीन की तभी किसी ग्रामीण ने ऊमरी रोड पर कुआं के पास देखने की बात कही घर वालों ने कुआं के पास जाकर देखा।तो युवती की लाश कुएं में तैरती हुई दिखाई दी। लाश को तैरती देख परिजनों और घर वालों के होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर तत्काल प्रभाव से चौकी ईंटों प्रभारी अतुल कुमार राजपूत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहूंचे।और कड़ी मशक्कत कर लाश को कुएं से वाहर निकलवाया। कुएं में गिरने का कारण पता करने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बताया है कि युवती कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान व अस्वस्थ थी। बिना बात के लड़ाई झगड़ा करने लगती थी। कभी कभी अपने आप शंनक जाती थी‌।पुलिस ने पंचनामा भर कर लाश को बिच्छेदन गृह भेज दिया है।


रिपोर्ट-डॉ. विजय सिंह कुशवाहा माधौगढ़

No comments:

Post a Comment

Pages