जालौन उरई----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी को देखते हुए कोविड-19कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते आज लॉक डाउन के पांचवें दिन रविवार को जिले की सीमा में प्रशासन के द्वारा बेहद सख्ती बरती गई। झाँसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले परदेशियों की भीड़ को मद्देनजर रखकर यमुना नदी के पुल तथा जोल्हूपुर मोड़ में बैरियर लगाकर दोनों जनपदों की पुलिस ने सीमाओं को सील कर दिया गया हैं। एसपी सहित उच्च अधिकारियों ने सीमाओं को निरीक्षण करके मातहतों को सख्त निर्देश दिये। पूर्वी उ.प्र. के जिलों गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़, इलाहाबाद के हजारों लोग महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना सहित अन्य प्रदेशों में काम करते हैं। लॉक डाउन की वजह से काम धंधा बन्द हो जाने से श्रमिक वापिस अपने घरों को लौटने में मजबूर है। जिससे श्रमिक झाँसी-जालौन होकर गुजरते है। इसकी वजह से महामारी का खतरा बढ़ गया है। इसी को मद्देनजर रखकर जनपदीय सीमा को सील करके प्रत्येक व्यक्ति को रोक लगा दी गई हैं। शनिवार की रात पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडेय ने सीमाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान कोतवाल मानिकचंद्र पटेल सहित सीमाओं मे ड्यूटी में मौजूद कर्मियों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment