मेडिकल फिटनेस के बाद कोटा से यूपी आऐ छात्र होंगे होम क्वारंटाइन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 18 April 2020

मेडिकल फिटनेस के बाद कोटा से यूपी आऐ छात्र होंगे होम क्वारंटाइन

लखनऊ---------राजस्थान के कोटा में पढ़ाई कर रहे छात्रों की परेशानी को देखते उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उनकी मदद को कदम बढ़ाया है। जिस तरह से पूर्व में सरकार दिल्ली बॉर्डर से मजदूरों को लाई थी, ठीक उसी प्रकार अब छात्रों को कोटा से लाया जा रहा है। परिवहन निगम की बसों से जो छात्र लाए जा रहे हैं, उनके स्वास्थ्य को लेकर भी सरकार पूरी तरह सतर्क है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इन सभी छात्रों की कोरोना टेस्टिंग के साथ ही पूरा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। टेस्टिंग तीन जगह से कराई जा रही है। जांच-परीक्षण के बाद सभी छात्रों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

प्रयागराज में कोटा से लाए गए विद्यार्थी किए गए क्वारंटाइन

झांसी में जांच के बाद रवाना की गई बसें

गोरखपुर-बस्ती मंडल के एक हजार छात्र आज पहुंचेंगे

कोटा में तैयारी कर रहे गोरखपुर और बस्ती मंडल के करीब एक हजार विद्यार्थियों को विद्यार्थियों को बसों द्वारा लाया जा रहा है। जिलों में इनके स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोटा से आगरा व झांसी के रास्ते प्रदेश के छात्रों को लाया जा रहा है। दोनों शहरों में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। गोरखपुर जिले में जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के साथ मिलकर सहजनवा में तैयारियों का जायजा लिया। गोरखपुर में छात्रों की जांच कालेसर जीरो प्वाइंट पर की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। यहीं से गोरखपुर के छात्रों को गीडा के विभिन्न तकनीकी संस्थाओं के छात्रावासों में पहुंचाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages