देसी तमंचा लेकर फोटो खिंचवाना16 वर्षीय किशोर को पड़ा महंगा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 25 May 2020

देसी तमंचा लेकर फोटो खिंचवाना16 वर्षीय किशोर को पड़ा महंगा

 जालौन उरई------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड महेवा के अंतर्गत ग्राम देवकली  मैं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid 19 लॉक डाउन 4 के दौरान एक किशोर की नादानी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उसने देसी तमंचा हाथ में लेकर फोटो खिंचवाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। व्हाट्सएप पर चल रही फोटो पर जब पुलिस की नजर पड़ी तो युवक ट्रेस कर उसके गांव में दबिश देकर उसको गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड महेवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवकली निवासी 16 वर्षीय ने कुछ दिन पहले तमंचे के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसकी जानकारी सोमवार को एसआई अशोक कुमार को लग गई। उप निरीक्षक ने देवकली तिराहे के खंडहर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोर की हरकतों को लेकर पहले भी ग्रामीण कई बार थाने में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई का आधार नहीं मिलने से वह पुलिस से बचा हुआ था, लेकिन इस बार अपनी ही गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तार करने के बाद अवैध असलहा रखने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages