जालौन उरई -------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अजनारी रोड पर शनिवार देर शाम सड़क किनारे बाइक खड़ी कर फल खरीद रहे पंचायत मित्र को टक्कर मारने वाली गाड़ी कोई और नहीं नाबालिग ही चला रहा था। देर रात सेटिग का दौर चलता रहा और गाड़ी पर सवार नशेबाज सात लोगों के अभिभावक एक ऐसे चालक की तलाश करते रहे, जिसे पुलिस के सामने पेश किया जा सके। देर रात निजी मुचलके पर छोड़े गए तीन युवकों में वह किशोर भी शामिल था, जो नशे के बाद लहराकर स्कार्पियो चला रहा था। काली टीशर्ट पहने किशोर की पहचान सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज से उजागर हो गई। सदर कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि नाबालिग के गाड़ी चलाने की पुष्टि हुई है, उसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। म्रतक के चाचा भीमनारायण ने बताया कि हादसे के बाद वह लोग प्रदीप को लेकर झांसी चले गए। अगले दिन लौटे तब कोतवाली से पता चला कि तीनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। मौके पर लोगों ने बताया था कि तीन को पकड़ लिया गया। बाद में चालक के खिलाफ तहरीर दी। मेरे भतीजे की मौत के बाद उसके दो बच्चे और बहू का बुरा हाल है। गाड़ी मालिक और टक्कर मारने के दोषी को सजा होने पर ही मुझे न्याय मिलेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment