आटा निवासी मुकेश ने बताया कि शिवम रात में खाना खाकर अपने भाइयों के साथ कमरे में सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे सांप ने उसे पैर में डंस लिया। नींद खुली तो उसने सांप को देखा। घरवालों को जानकारी देते ही उसे आनन फानन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। सत्यम-सुंदरम को छोड़ गया शिवम
मुकेश के बेटे 13 वर्षीय सत्यम व आठ वर्षीय सुंदरम को छोड़ बीस वर्षीय शिवम दुनिया से विदा हो गया। शिवम के पढ़ाई में होनहार होने की वजह से माता पिता को उससे बहुत उम्मीदें थीं। बेटे की मौत की जानकारी के बाद से ही उसकी मां माया का रो रोकर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment