जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने से लोग विचलित हो गए थे। सबसे पहले एक चिकित्सक कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, बाद में जांच में उनकी पत्नी व भी संक्रमित निकलीं इसके बाद निजी नर्सिंग होम का ओटी मैनेजर संक्रमित निकला, इसके बाद संख्या लगातार बढ़ती गई। जिसके चलते पूरे शहर हॉटस्पॉट हो गया। हालात यह हो गई कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 43 तक पहुंच गई, लेकिन जिस तेजी से वायरस फैला मरीजों की सेहत में सुधार उससे अधिक तेजी से हुआ। मंगलवार तक जिले में 39 संक्रमित स्वस्थ्य हो गए। जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि अब कोरोना वायरस से संक्रमित दो सक्रिय मरीज ही बचे हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
जालौन उरई --------:: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 से आज पूरा विश्व लड़ रहा है जिसमें लाखों की संख्या में जनहानि हुई है बड़े-बड़े विकसित देश को रोना के संक्रमण से तबाह हो गए हैं उत्तर प्रदेश का जनपद जालौन अब कोरोना मुक्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार तक 39 संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो गए। अब केवल 2 पॉजिटिव ही बचे हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
No comments:
Post a Comment