सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां शराब के लिए मची मारामारी पुलिस ने चटकाई लाठियां - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 4 May 2020

सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां शराब के लिए मची मारामारी पुलिस ने चटकाई लाठियां

जालौन उरई--------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को- 19 के चलते पूरे देश में लॉक डाउन के रहते हुए शराब की दुकानें खुलने के निर्देश मिलने के बाद लोगों की भीड़ सुबह से ही दुकानों पर उमड़ पड़ी। जिससे  social distance की इस कदर धज्जियां उड़ीं कि जिलाधिकारी को चंद घंटों बाद ही शराब की दुकानें त्वरित बंद करने का आदेश देना पड़ गया। कई स्थानों पर शराब लेने की जिद पर अड़े लोगों पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठियां भी चटकाई।शर्तो के साथ शराब की दुकानों को खोलने की छूट मिलने के बाद सोमवार सुबह जैसे ही दुकानों के शटर उठे। शौकीनों की दुकानों के बाहर भीड़ लग गई। बोतल खरीदने के लिए मारामारी मचने लगी। जल्द से जल्द शराब खरीदने के लिए लोग ऐसे आतुर हो गए कि झगड़े तक की नौबत आने लगी। social distance की धज्जियां उड़ने की सूचनाएं मिलते ही जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर को आधे घंटे बाद ही दुकानें बंद करने का आदेश देना पड़ा। जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र की दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं होने पर दुकानें बंद कराई गई हैं। पुलिस ने चटकाईं लाठियां दुकानें बंद करने के आदेश के बाद मुख्यालय और नगरीय इलाकों में पुलिस ने शटर गिरवा दिए। कई स्थानों पर लोग शराब लेने को अड़ गए तो पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ीं। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। शाम चार बजे खोली गईं कुछ दुकानें दुकानें बंद कराने के बाद जिला आबकारी अधिकारी, एसपी व अन्य अधिकारियों की चर्चा के बाद तय हुआ कि पुलिस की कड़ी निगरानी और शारीरिक दूरी के साथ शराब की बिक्री कराई जाए। ग्रामीण इलाकों में दुकानें नहीं बंद कराई गई। कुछ इलाकों में शाम चार बजे दुकानें खुल गई। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि शहर में उमरारखेरा की तीनों दुकानें, फैक्ट्री एरिया की दुकान और बघौरा में बीयर की दुकान ही खुलेंगी। अब थाना और आबकारी पुलिस की मौजूदगी में ही शराब की बिक्री कराई जाएगी। पूरी तैयारी के साथ दुकानें खुलेंगी

No comments:

Post a Comment

Pages