बुंदेलखंड के झांसी में कोरोना संक्रमित महिला की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 4 May 2020

बुंदेलखंड के झांसी में कोरोना संक्रमित महिला की मौत

झाँसी-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण भयावह रूप ले चुकी कोरोना संक्रमण महामारी के कहर से बचने के लिए उत्तर प्रदेश में तमाम प्रयास किए जा रहेे हैं  इसके बाद भी इसका दायरा बढ़ता ही जा रहा है। इसके कहर से मंगलवार को झांसी में एक महिला ने दम तोड़ दिया। यह झांसी में पहली मौत है जबकि उत्तर प्रदेश का आंकड़ा 55 पहुंच गया है।

प्रदेश में कोरोना का कहर भले ही 75 में से 64 जिलों तक पहुंच गया है, लेकिन सिर्फ आठ जिलों में ही प्रदेश के 71 फीसद कोरोना के संक्रमित लोग हैं। यह आठ वह जिले हैं जहां पर 100 से अधिक कोरोना संक्रमित हैं। इनमें भी आगरा शीर्ष पर है।


झांसी में पहली मौत

झांसी में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित जिले की पहली महिला ने आज दम तोड़ दिया। कोरोना से झांसी में मौत का यह पहला प्रकरण है। अब जिले में खलबली मची है। यहां पर अभी भी 13 पॉजिटिव हैं। झांसी के सैयर गेट निवासी लगभग 63 वर्षीय प्रौढ़ को पिछले दिनों मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया था। उसके रक्त का नमूना जांच के लिये भेजा गया था, जिसमें वह कोरोना पोजिटिव पाया गया। सोमवार की रात लगभग 1:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages