लखनऊ--------उत्तर प्रदेश प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया गया। हत्यारों ने बेरहमी से किशोरी और उसके माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जानकारी होने पर परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की । कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी कातिलों के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। क्राइम ब्रांच और एसओजी यमुनापार मौके पर छानबीन कर रही है। तीनों लोग घर के बाहर सो रहे थे इसलिए लूटपाट जैसी कोई बात नहीं है।
.jpg)
मांडा थाना इलाके के आंधी गांव के थोड़ा बाहर खेत में मकान बनवाकर 50 वर्षीय नंदलाल यादव परिवार के साथ रहते थे। जबकि उनका गांव में ही पुराना भी घर है। बुधवार की रात नंदलाल, उनकी 48 वर्षीय पत्नी छबीला देवी, 16 वर्षीय पुत्री राज दुलारी और उसका पुत्र राम बहादुर खाना राम बहादुर गांव स्थित पुराने घर में सोने चला गया। नंदलाल खेत में बोई मूंग की फसल की रखवाली करने खेत में चले गए। छबीला देवी घर के दरवाजे के बाहर सो गई, जबकि राज दुलारी घर के अंदर सो रही थी। रात में किसी समय हत्यारों ने धारदार हथियार से नंदलाल, छबीला देवी और राज दुलारी की हत्या कर दी।
No comments:
Post a Comment