प्रेम प्रसंग में बाधा बने परिजनों से त्रस्त प्रेमी युगल ने दी जान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 7 May 2020

प्रेम प्रसंग में बाधा बने परिजनों से त्रस्त प्रेमी युगल ने दी जान

उत्तर प्रदेश  /बुलंदशहर ---------:प्रेम प्रसंग में बाधा बने परिजनों से त्रस्त प्रेमी युगल  ने  ट्रेन के आगे कूदकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र की चोला चौकी क्षेत्र के गांव नंगला इलाहाबाद में गुरुवार की देर रात एक युवक और युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका दोनों के परिजन विरोध करते थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी व गांव के ही एक युवक में प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी करना चाहते थे मगर परिवार वाले विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दो दिन पहले किशोरी के चाचा ने युवक के खिलाफ चोला चौकी में तहरीर दी थी। गुरुवार रात भी इन दोनों के परिजनों में प्रेम प्रसंग को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई थी।

 

No comments:

Post a Comment

Pages