कोरोना वायरस ने ली झांसी में एक और जान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 7 May 2020

कोरोना वायरस ने ली झांसी में एक और जान

लखनऊ---------: उत्तर प्रदेश कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते झांसी में एक और कोरोना काल के गाल में समा गया जानलेवा वायरस कोरोना का कहर उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार के तमाम जतन के बाद भी मौत का सिलसिला जारी है। मेरठ तथा झांसी में कोरोना से संक्रमित लोगों ने आज दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना के कहर से मृतकों की संख्या अब 68 पहुंच गई है। प्रदेश में शुक्रवार को सुबह जो सैंपल रिपोर्ट आई है, उसमें 42 पॉजिटिव हैं। इस तरह से प्रदेश में अब 3143 लोग संक्रमित हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी जा रहे हैं।

झांसी में जिसने आज दम तोड़ा है उसको गुरुवार देर रात भर्ती कराया गया था। मेरठ में तीन दिन पहले भर्ती कराए गए एक बुजुर्ग की आज मौत हो गई। प्रदेश में सर्वाधिक संक्रमित ताजनगरी आगरा में हैं और मृतकों की संख्या भी यहां पर सबसे अधिक है। प्रदेश के 68 मृतकों में आगरा से 22 लोग हैं। इसके अलावा मेरठ में दस, मुरादाबाद में सात, कानपुर में छह, मथुरा व फिरोजाबाद में तीन-तीन, गाजियाबाद, अलीगढ़ व झांसी में दो-दो तथा बस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, लखनऊ, एटा, प्रयागराज, बरेली, श्रावस्ती, अमरोहा, मैनपुरी और बिजनौर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।

बुंदेलखंड के महारानी लक्ष्मी बाई झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव ने आज दम तोड़ दिया। 37 वर्षीय पुरुष को गुरुवार देर शाम को भर्ती कराया गया था। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बिसातखाना निवासी क्षय रोग से ग्रसित लगभग 37 वर्षीय युवक को स्थिति गम्भीर होने पर कल मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने के बाद उसकी कोविड-19 की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई। आज सुबह लगभग 9:15 बजे इस युवक की मौत हो गयी। इसके दो दिन पहले सैयरगेट निवासी एक वृद्ध की मौत हो चुकी है, जिसे छत से गिरने पर घायल होने के कारण मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया था। यह वृद्ध डायबिटीज, गठिया जैसे रोगों से ग्रसित था। मौत के बाद हुई जांच में इस वृद्ध की रिपोर्ट भी कोरोना पोजिटिव आई थी। इसके साथ ही झांसी में अभी तक 20 पॉजिटिव केस हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages