बिहार लोक सेवा आयोग (बी0 पी0 एस0 सी0) के सदस्य मनोनीत किये गये- डा० अशोक कुमार शर्मा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 18 July 2020

बिहार लोक सेवा आयोग (बी0 पी0 एस0 सी0) के सदस्य मनोनीत किये गये- डा० अशोक कुमार शर्मा

लखनऊ उत्तर प्रदेश - अखिल भारतीय बढई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा जी, राष्ट्रीय संरक्षक ईश्वरदीन शर्मा,राष्ट्रीय संरक्षक सतीश राणा एवं राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर विश्वकर्मा ने लखनऊ स्थित महासभा के केंद्रीय कार्यालय पर सोसल दूरी का पालन करते हुए प्रेस बयान जारी कर कहा बढ़ई समाज के डॉ. अशोक कुमार शर्मा जो पूर्व में  वाणिज्यकर विभाग में अपर आयुक्त उच्च पद के पदाधिकारी थे, सेवानिवृत होने के बाद इन्हें बिहार सरकार के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग (बी0 पी0 एस0 सी0) के सदस्य के रूप में मनोनीत किये जाने पर पूरे देश के महासभा के संगठन पदाधिकारियों एवं बढ़ई समाज सहित पूरे विश्वकर्मा समाज में उल्लास है।इनसे पूर्व भी सरकार के द्वारा म्यूनिसिपल कमिश्नर ईश्वर चंद्र शर्मा भा० प्र० से० को शिक्षा विभाग में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के रूप में पदस्थापित किए गए हैं ।
अखिल भारतीय बढई महासभा इसके लिए  बिहार सरकार का आभार प्रकट करती है, साथ ही महासभा के बिहार प्रदेश कमिटी के प्रदेश संरक्षक सह भाजपा नेता सेवा निवृत उप निदेशक श्रम मंत्रालय यू० पी० शर्मा, प्रदेश के महिला अध्यक्ष पूर्व उप महापौर सुश्री बेबी चनकी, प्रदेश महासचिव विक्रम कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव सुरेश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव दिवाकर शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर बिनोद शर्मा, पटना प्रमंडल अध्यक्ष बिन्देश्वरी शर्मा, बक्सर जिला अध्यक्ष ओंकार शर्मा, भोजपुर जिला अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, भागलपुर जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, कटिहार जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, मुंगेर जिला अध्यक्ष गणेश शर्मा, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मधुबनी जिलाध्यक्ष सौरव कुमार, खगड़िया जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मंटू शर्मा, बांका जिला अध्यक्ष डॉ० सीताराम शर्मा, सहरसा जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार उत्तम, सुपौल जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसोर नन्द किशोर शर्मा, अररिया जिला अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, गोपालगंज जिलाध्यक्ष नीलेश शर्मा, सीवान जिलाध्यक्ष नगेन्द्र शर्मा, सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा,पुर्णियॉ जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा, मधुबनी महिला जिला अध्यक्ष संगीता ठाकुर, भागलपुर महिला जिला अध्यक्ष अधिवक्ता लक्ष्मी शर्मा, पुर्णिया महिला जिलाध्यक्ष अनीता भारती कई संगठनकर्ताओ के नेता द्वय गण,पूर्व वायु सैनिक बिनोद वनवारी,प्रेमनाथ शर्मा,शैलैन्द्र कौशिक, विजय शर्मा,रघुवंश प्रसाद शर्मा, अधिवक्ता उपेन्द्र शर्मा,संजय कुमार शर्मा,अधिवक्ता रामविनोद शर्मा,बाबु प्रसाद शर्मा, अधिवक्ता लीलाधर शर्मा, रविन्द्र नाथ ठाकुर,अधिवक्ता दिपक शर्मा,पूर्व सैनिक अमीरचन्द शर्मा, सहित बिहार के सम्पूर्ण बढ़ई समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यशैलियों का सराहना किए।राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा आज पूरे देश में महासभा बढ़ई समाज को समाजिक एवं राजनीतिक स्थान कायम करने में सकारात्मक है। महासभा के संघर्ष सरकार के दृष्टि में पारदर्शी है जिसके कारण हर राज्य में बढ़ई समाज को सम्मान किया जा रहा है। अभी दिल्ली में जीएसटी कमिश्नर दिनेश कुमार जाँगिड़ सारंग को भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री के अपर निजी सचिव बनाया गया है एवं गुजरात निवासी भामासाह प्रबुद्ध विचारक एवं चिंतक नेमिचन्द जाँगिड़ के नाम से राजस्थान सरकार ने 5 रुपए की डाक टिकट जारी कर सम्पूर्ण बढ़ई समाज को सम्मान देने का काम किया है ।बढ़ई समाज के प्रति सरकार ने अपना सकारात्मक दृष्टिकोण स्पष्ट कर बढई समाज को सामाजिक धारा में लाने का प्रयास किया है । सरकार के इस सराहनीय कार्य के लिए समस्त महासभा सहित एवं बढ़ई समाज की ओर से भारत सरकार एवं बिहार के माननीय मुख्य मंत्री श्री नितीश कुमार जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी को धन्यवाद देती है एवं भामासाह प्रबुद्ध विचारक एवं चिंतक नेमिचन्द जाँगिड़, डॉ० अशोक कुमार शर्मा एवं दिनेश कुमार जाँगिड़ सारंग को अखिल भारतीय बढई महासभा एवं समस्त बढ़ई समाज हार्दिक शुभकामनाएँ देती है।

No comments:

Post a Comment

Pages