जनपद में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 100 जिला कारागार में मिले 9 संक्रमित - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 29 July 2020

जनपद में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 100 जिला कारागार में मिले 9 संक्रमित

जालौन उरई --------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस  संक्रमण कोविड-19 के चलते जनपद में कोरोना अब अपने पैर जमा चुका है जनपद में अब एक्टिव केसों की संख्या 100 पहुंच चुकी है सभी को अवगत कराना है कि पूर्व में ग्राम अंडा(तहसील-कोंच) के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 02 व्यक्तियो की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही पूर्व में कारागार उरई में कुछ व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी, जिनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में 09 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। जनपद में निरंतर पूल टेस्टिंग चल रही है, जिसमें 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है जिसमे एक पुलिस लाइन उरई और एक मु. अदलसराय (कालपी)है।  जनपद में दिनांक 29.07.2020 को 13 नये केस सामने आये है। अब जनपद में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 343 है, जिसमें से 09 व्यक्ति मृत हो गये एवं 234 व्यक्ति ठीक हो गये है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 100 है।
द्वारा जिला प्रशासन जालौन   घर पर रहें सुरक्षित रहें

No comments:

Post a Comment

Pages